24 News Update. उदयपुर। सामाजिक सरोकार और जनसेवा की अपनी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री उदयपुर दाल चावल व्यापार संघ द्वारा आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक दिवसीय ‘महा मेडिकल शिविर’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शिविर का औपचारिक उद्घाटन पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद जी कटारिया के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।इस गरिमामय अवसर पर संघ परिवार की ओर से अध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को उनके आगामी जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की जाएंगी।अहमदाबाद के ख्यातिनाम 23 विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएंसंघ के महामंत्री राज कुमार चित्तौड़ा एवं मंत्री मनीष मारू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आमजन तक अत्याधुनिक एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से अहमदाबाद के प्रतिष्ठित चिकित्सालयों के 11 विभिन्न विभागों से 23 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी पूरी टीम के साथ उदयपुर पहुंच रहे हैं। शिविर में निम्नलिखित प्रमुख रोगों से संबंधित निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक जांचें उपलब्ध रहेंगी:आर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट (हड्डी व जोड़ रोग)नेत्र एवं रेटिना रोगहृदय रोगपेट एवं पाचन तंत्र संबंधी विकारगुर्दा एवं पथरी रोग (किडनी एवं यूरोलॉजी)कैंसर रोग परामर्शन्यूरोलॉजी (मस्तिष्क एवं स्नायु तंत्र रोग)स्त्री एवं प्रसूति रोगशिशु एवं बाल रोगचर्म एवं त्वचा रोगडायबिटीज, थायरॉइड एवं ब्लड प्रेशर प्रबंधनजांच व परामर्श पूर्णतः निःशुल्क, पूर्व पंजीकरण अनिवार्य संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिविर का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ निःशुल्क पहुंचाना है। सुचारू व्यवस्था के लिए लाभार्थियों का अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।शिविर का समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तकपंजीकरण संपर्क सूत्र: अमित पटेल (मो. 8238136190, 7572936190)विशेष परामर्श: सभी रोगियों से आग्रह है कि वे परामर्श के समय अपने पूर्व उपचार से जुड़े सभी चिकित्सकीय दस्तावेज, जांच पर्चियां एवं पुरानी रिपोर्ट्स अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं ताकि चिकित्सकों को सही निदान में सुविधा हो सके।श्री उदयपुर दाल चावल व्यापार संघ ने शहर एवं आसपास के सभी नागरिकों से इस वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जलापूर्ति को बना दिया मजाक, यहां चौथे दिन आएगा पानी, विधायक और मेयर के पांतरे जलापूर्ति के दावों की निकली हवा उदयपुर सेंट्रल जेल में ‘जेल के भीतर जेल’ का खेल! हिस्ट्रीशीटर की सेल में टीवी-मोबाइल, इंडक्शन; तीन बंदी गिरफ्तार