उदयपुर, 9 अक्टूबर। जलापूर्ति को शहर में मजाक बना दिया हैं। तीन दिन में पानी आने के बाद भी लाइनों की मरम्मत के लिए एक दिन आपूर्ति आगे बढ़ाई जा रही है। जन प्रतिनिधि इस पर भी चुप व खामोश हैं जो दो दिन में एक बार जलापूर्ति का दवा करके खुद की पीठ थपथपा रहे थे। आपको याद दिला दें कि विधायक ताराचंद जैन और महापौर पारस सिंघवी ने हर संभव प्रयास कर दो दिन में जलापूर्ति का वादा किया था। मगर दावे की हवा निकलती नजर आ रही है। खास बात ये है कि जलापूर्ति नहीं होने की खबर तो जारी की जा रही है मगर उन इलाकों में टेंकर से पीने के पानी की आपूर्ति का कोई प्लान नहीं है। याने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है वो खुद बुझाती रहे अपनी प्यास। लोग पूछ रहे हैं कि ये कैसी मेंटेनेंस है जो तीन दिन में भी नहीं की जा सकती। अगर तीन दिन में एक बार पानी दिया जा रहा है व उसमें भी काम नहीं हो रहा है तो फिर यह बहुत ही खतरनाक हालात हैं। खबर ये जारी की गई है कि मानसी वाकल लाइन पर 10 अक्टूबर को मरम्मत कार्य के कारण नगर उपखंड सप्तम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियन्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण शनिवार को प्रताप नगर ए, खेमपुरा -ए सहित संबंधित क्षेत्रों की टंकियों से होने वाली जलापूर्ति को एक दिन आगे बढाया गया है। इसके साथ ही सुंदरवास क्षेत्र में होने वाली डायरेक्ट जलापूर्ति भी एक दिन आगे बढ़ाई गई है। अब इन क्षेत्रों में शनिवार को होने वाली जलापूर्ति रविवार को की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व पहरा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा मत उठाइए उदयपुर में 11 अक्टूबर को विशाल निःशुल्क मेडिकल शिविर, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे शुभारंभ