उदयपुर, 10 अक्टूबर। शहर में गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पास आरएसजी के सामने अंडरब्रिज के ऊपरी हिस्से पर तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुर्घटना ने इस तिराहे पर सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां का खतरनाक मोड़ और टूटे हुए गति अवरोधक पहले भी दुर्घटनाओं की वजह बन चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (नंबर RJ 27 CM 2334) एक महिला चला रही थी। मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। राहत रही कि बिजली का पोल नहीं टूटा और हादसे के समय आसपास से कोई दूसरा वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। टूटे ब्रेकर और खतरनाक मोड़ से हादसों का अंदेशा क्षेत्रवासियों का कहना है कि आरएसजी के सामने अंडरब्रिज के इस हिस्से पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां लगाए गए गति अवरोधक टूटने के बाद वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। तिराहे और मोड़ के कारण यह स्थिति राहगीरों के लिए भी जोखिम पैदा करती है। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने यूआईटी प्रशासन से इस स्थान पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। उनकी मांग है कि आरएसजी गेट के सामने और तिराहे पर मजबूत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा मोड़ को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी सुधार किए जाएं, ताकि बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सेंट्रल जेल में ‘जेल के भीतर जेल’ का खेल! हिस्ट्रीशीटर की सेल में टीवी-मोबाइल, इंडक्शन; तीन बंदी गिरफ्तार पंचायत चुनाव के लिए उदयपुर देहात कांग्रेस ने बनाया वार रूम, डॉ. कल्याण सिंह राव को सौंपी कमान