उदयपुर, 14 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा रेल पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष रेल जनसंवाद 6.0 एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं जानीं और उनके सुझाव लिए। साथ ही यात्रियों को स्टेशन को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक और उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) ने यात्रियों से बातचीत की। अधिकारियों ने यात्रियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग निर्धारित स्थानों पर डालने तथा कूड़ेदानों का उचित उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें यात्रियों और आमजन की सहभागिता भी जरूरी है।इस दौरान स्वच्छता प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) 2026 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। यात्रियों को स्टेशन परिसर में कचरा नहीं फैलाने, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने और साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में स्टेशन पर नियमित उद्घोषणाओं के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश प्रसारित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों तक जागरूकता संदेश पहुंच सके। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्टेशन परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की तैयारियां तेज, 1 दिसंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, तैयारी बैठक आयोजित त्योहारों पर उदयपुर से दिल्ली के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 6 फेरे लगाएगी,21 से शुरू होगी, 14 स्टेशनों पर ठहराव