फलासिया में बोरिया हॉस्टल के पास पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त उदयपुर। स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे बाइक स्टंटबाजों के खिलाफ फलासिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त की है। पुलिस के अनुसार, फलासिया कस्बे में स्कूल की छुट्टी के दौरान कुछ युवकों द्वारा मो टरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोरिया हॉस्टल के पास कार्रवाई कर बाइक से स्टंट करते तीन युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविप्रकाश (22), निवासी उपली सिगरी, सुनील (22) और सुंदरलाल (23), निवासी उनाली बोर भामटी के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक कालूलाल, कांस्टेबल रविन्द्र, महेन्द्र सिंह और विक्रम शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में 37 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, आठ सूत्रीय विकास कार्यक्रम पेश, 6 चारपहिया वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित