24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों एवं हाल ही में हिंदू युवक दीपू चंद दास की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को निंबाहेड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जेहादी आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।प्रदर्शन का एकत्रीकरण श्री हनुमान मंदिर, मोती बाजार (सब्जी मंडी) में किया गया, जहां से सैकड़ों की संख्या में सर्व हिंदू समाजजन नारेबाजी करते हुए शेखावत सर्किल, मंडी चौराहा पहुंचे, वहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और दोषियों के विरुद्ध सख्त अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री भरत पालीवाल,पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विभाग मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान,बजरंग दल जिला संयोजक शमशेर सिंह बंबोरी, हिंदू जागरण मंच के बबलू माली,विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री रजनीश गोठवाल,हिंदू जागरण मंच विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक ज्ञानचंद धाकड़ ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर निर्दोष लोगों पर हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ हैं और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने एक स्वर में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर को करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके तो संभवतया इसका परिणाम बहुत विभत्स होगा, विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।इस अवसर विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र धूत ,भगवती शर्मा, जिला सह मंत्री दिलीप जयसवाल,जिला गोरक्षा प्रमुख सुनील वाथरा, सह प्रमुख दीपक अग्रवाल, जिला व्यायमशाला प्रमुख दिनेश माली,जिला विधि प्रमुख सत्यमेव सेठीया, नगर सयोंजक शुभम शर्मा, सह सयोजक प्रदीप लखारा,जिला उपाध्यक्ष निर्मला शर्मा जिला संयोजिका ऋतु भट्ट,नगर संयोजिका रत्ना वर्मा,नगर सह संयोजिका मीना राठौड़,बाल संस्कार केंद्र प्रमुख ममता जयसवाल,नगर उपाध्यक्ष भगवती रावत,सत्संग सह प्रमुख किन्तुर बकरानिया, वैशाली गज्जर,प्रवेश गर्ग,रिंकी लड्ढा,लक्ष्मी लोट,हिंदू जागरण मंच से मनमोहन जोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार,नगर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, सहित सैकड़ों की संख्या में नगर क्षेत्र के सर्व हिंदू समाजजन उपस्थित रहे।विरोध प्रदर्शन का आयोजन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री रजनीश गोठवाल ने किया और बजरंग दल जिला संयोजक शमशेर सिंह बंबोरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुशासन दिवस पर नगर परिषद निंबाहेडा का शहरी समस्या समाधान शिविर संपन्न, विधायक कृपलानी ने 80 से अधिक आवासीय पट्टों का किया वितरण पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह सोलंकी बने चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष’