24 News Update भीलवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू नागरिकों की नृशंस हत्या के विरोध में भीलवाड़ा शहर में शुक्रवार को हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पाकिस्तान के झंडे और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ लिखे पोस्टर चिपकाए गए। प्रदर्शन की शुरुआत माणिक्य नगर चौराहे से हुई, जहां सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाया गया। इसके बाद कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में सूचना केंद्र, भीमगंज थाना होते हुए माणिक्य नगर चौराहे पर एकत्रित हुए। पूरे मार्ग में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं से धर्म और नाम पूछकर की गई निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अखिलेश व्यास ने कहा कि भारत सरकार को अब पाकिस्तान से हर प्रकार के संबंध समाप्त कर देने चाहिए और आतंकियों को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब देना चाहिए।रैली के समापन पर माणिक्य नगर चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और दीयों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान पूरे शहर में भारी पुलिस बंदोबस्त भी देखा गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से यह भी मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ देशभर में कठोर नीति अपनाई जाए और जम्मू-कश्मीर में हिंदू समाज की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में टॉयलेट सीट पर मिला एसोसिएट प्रोफेसर का शव: हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि, कोटा में छात्राओं ने लगाए थे अश्लीलता के आरोप 14 दिन पहले पाकिस्तानी से आई दुल्हनों को वापस लौटने का फरमान आते ही दूल्हों की तबीयत बिगड़ी, दुल्हनें बोलीं- मर जाएंगे मगर वापस नहीं जाएंगे