उदयपुर। जिले में अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सायरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में अवैध बजरी के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विभिन्न अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा तथा गिर्वा वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतानसिंह के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। कोविया-ढिकोडा रोड पर डंपर जब्त पहली कार्रवाई 25 जुलाई को हेड कांस्टेबल सुखाराम और उनकी टीम ने कोविया-ढिकोडा रोड पर की। यहां अवैध बजरी का परिवहन कर रहे डंपर नंबर RJ-22 GB-9771 को रोककर जांच की गई। दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने डंपर चालक दौलाराम पुत्र हमेरा, निवासी गाडलिया, थाना बेकरिया, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि बजरी कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जा रहा था। नांदेशमा-तिरोड रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी दूसरी कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर शम्भुसिंह और उनकी टीम ने नांदेशमा-तिरोड रोड पर की। यहां अवैध बजरी से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। मौके से चालक कालूराम पुत्र चन्द्राराम, निवासी बांसलिया, थाना सायरा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध बजरी परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका पूरे अभियान का नेतृत्व थानाधिकारी शैतानसिंह ने किया। कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह, सब-इंस्पेक्टर राम्मुसिंह, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुखाराम, कांस्टेबल हस्तीराम तथा कांस्टेबल निम्बाराम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ पूरे नेटवर्क की जांच भी की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती गांवों को बताया ‘भारत की पहली चौकी’, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से जुड़े युवाओं से किया संवाद सविना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 344 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज