उदयपुर, 9 अक्टूबर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में फ्रेशर पार्टी और फेयरवेल समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रवीण सिंह चाम्पावत को मिस्टर फ्रेशर और प्रियांगिनी राणावत को मिस फेयरवेल चुना गया। गीत-संगीत और प्रश्नोत्तर दौर के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह की शुरुआत स्नातकोत्तर संकाय के अधिष्ठाता प्रो. प्रेमसिंह रावलोत, राजसमंद कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अपर्णा शर्मा, संकाय अधिष्ठाता प्रो. माधवी राठौड़, सहअधिष्ठाता डॉ. हेमेन्द्र सिंह शक्तावत और छात्र कल्याण सह-अधिष्ठाता डॉ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। प्रो. माधवी राठौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आपसी परिचय, प्रतिभा प्रदर्शन और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। डॉ. हेमेन्द्र सिंह शक्तावत ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने राजस्थानी और फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। प्रश्नोत्तर दौर के बाद विजेताओं का चयन किया गया। फ्रेशर वर्ग में गीत खंडेलवाल प्रथम रनरअप और हर्षवर्धन सिंह चौहान द्वितीय रनरअप रहे। फेयरवेल वर्ग में चेष्टा तिवारी प्रथम रनरअप और अभिलाषा खींची द्वितीय रनरअप रहीं। विजेताओं को अतिथियों, निर्णायकों और संकाय पदाधिकारियों ने ताज, सैशे और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिता राठौड़ ने किया। छात्र वर्ग में सोनल परमार और निहारिका चौबीसा ने भी संचालन में भूमिका निभाई। आयोजन संयोजक डॉ. नीमा चूण्डावत, डॉ. पंकज आमेटा और डॉ. कीर्ति चूण्डावत ने बताया कि निर्णायक मंडल में सोनिका झाला, सुधा राठौड़ और डॉ. ज्ञानेश्वरी राठौड़ शामिल रहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कॉकरोच आंदोलन की गूंज के बीच दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर असर, 7 ट्रेनें रद्द; मुंबई-दिल्ली की 2 गाड़ियां 5 घंटे रीशेड्यूल नगर निगम उदयपुर की शान पुरानी है…अबकी बार आम सूचना में वेबसाइट का गलत पता दे दिया! घनचक्कर हो गए लोग!!