जतन संस्थान का किशोरी मेले में 260 ग्रामीण किशोरियों ने की शिरकत 24 News Update. उदयपुर, 10 अक्टूबर 2026 “दूर-दराज की ग्रामीण किशोरियों के लिए आयोजित यह मेला, एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, आत्म सुरक्षा, रोजगार संबंधी जानकारी और खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अवसर उपलब्ध करवाने का बेहतर मंच बन सका. जतन की ओर से आयोजित किया जाने वाला यह किशोरी मेला अब एक परम्परा के रूप में विकसित होने लगा है जहाँ किशोरियां खुलकर अपनी बात साझा करती हैं और सीखने-सिखाने के अवसर का भरपूर लाभ उठाती है|” उक्त जानकारी संस्थान की वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. नुपुर ऑडी ने दी | वे यहाँ जतन संस्थान द्वारा आयोजित किशोरी मेले में अपने विचार व्यक्त कर रहीं थी | जतन संस्थान के हेल्दी जनरेशन कार्यक्रम के तहत 260 किशोरियों के लिए दो दिवसीय बेबाक किशोरी मेले का आयोजन महाप्रज्ञ विहार उदयपुर मे किया गया। मेले का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रचनात्मकता, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल और आत्मविश्वास से जोड़ते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना था। मेले के दौरान किशोरियों ने विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आँखों, दाँतों, वजन, लंबाई और शुगर की बुनियादी जाँच की गई। वहीं, मिट्टी के बर्तन बनाना एवं उन पर चित्रकारी करना, ज्वेलरी मेकिंग, पेंटिंग, कहानी लेखन और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया। मेले में थिएटर, रेडियो और संवाद जैसी गतिविधियों ने किशोरियों को अपने विचार व्यक्त करने, सुनने-समझने की क्षमता विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर दिया। रेडियो गतिविधि के माध्यम से किशोरियों ने शिक्षा, करियर और अपने सपनों जैसे विषयों पर विचार साझा किए। इसके साथ ही तनाव मुक्त जीवन और मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद आयोजित किया गया, जिसमें किशोरियों को अपनी भावनाओं को समझने और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। किशोरियों ने थर्ड स्पेस भ्रमण करते हुए विज्ञान से सम्बंधित अलग अलग गतिविधियों में भाग लिया जैसे लेंस के प्रयोग, अंतरिक्ष से संबंधित जानकारी, विज्ञान सम्बंधित खेलों और विज्ञान लैब जैसी गतिविधियों ने किशोरियों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा दिया। इसके अलावा पुस्तकालय, प्रश्नोत्तरी, सिनेमा, लूडो, बैडमिंटन, स्केटबोर्डिंग और क्लाइंबिंग वॉल जैसी गतिविधियों ने मेले को सीखने और मनोरंजन का एक रोचक मंच बनाया। खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक संध्या में नृत्य और थिएटर के माध्यम से किशोरियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले के अंतिम दिन उदयपुर की राज कोर्प की कालिका पुलिस दल की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आयोजित विशेष सत्र में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण विशेष आकर्षण रहा। इस सत्र में किशोरियों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सीखे। इस पहल का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और सजग बनाना था। दो दिवसीय किशोरी मेला किशोरियों के लिए सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए अनुभव प्राप्त करने और एक-दूसरे के साथ संवाद करने का अवसर बना। जतन संस्थान का हेल्दी जनरेशन कार्यक्रम किशोरियों के स्वास्थ्य, समग्र विकास, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान वैष्णो देवी मंदिर में 11 अक्टूबर को होगा विशाल यज्ञ, नवरात्रि में व्रतधारियों के लिए विशेष निःशुल्क भोजन की व्यवस्था