-प्रत्येक श्रद्दालु हवन में भाग ले सकेंगे, नवरात्रि में मंदिर में विशेष इंतजाम 24 News Update. उदयपुर। उदयपुर-नाथद्वारा रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर में 11 अक्टूबर 2026 को विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री मीरा किशन दरबार ट्रस्ट की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शहर के नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला विशाल यज्ञ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सकेंगे। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। नवरात्रि के पावन अवसर पर वैष्णो देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं व्रत रखने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि नवरात्रि के सभी नौ दिनों तक व्रतधारियों के लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक निरंतर विशेष भोजन उपलब्ध रहेगा। विशेष व्यवस्था के अंतर्गत व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को साबूदाना, साबूदाना खिचड़ी, खीर, शिकंजी सहित अन्य व्रत-अनुकूल खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएंगे।नवरात्रि के दौरान माता रानी के दर्शन करने आने वाले भक्तों को सुविधाजनक एवं सात्त्विक भोजन उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक आस्था और उपवास की परंपरा का पालन कर सकें। निःशुल्क भंडारा वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक संचालित किया जाता है। इस भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है। खिचड़ी, कढ़ी, दाल, बाटी, हलवा, सेवइयां, लापसी, शिकंजी और केसर दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सुनील खत्री ट्रस्टी माता वैष्णो देवी मंदिर ने बताया कि नवरात्रि का यह आयोजन धर्म और सेवा का संगम बनेगा। श्री मीरा किशन दरबार ट्रस्ट की ओर से वैष्णो देवी मंदिर में धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं की सेवा को भी विशेष महत्व दिया जाता है। निःशुल्क व सर्व सुलभ सुविधा के साथ नवरात्रि के दौरान विशेष भोजन व्यवस्था और विशाल यज्ञ का निःशुल्क आयोजन इसी सेवा भावना का हिस्सा है। ट्रस्ट की ओर से उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमियों से 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले यज्ञ में शामिल होने तथा मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया।मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाली विशेष भोजन व्यवस्था से व्रतधारियों को सुविधा मिलेगी, वहीं विशाल यज्ञ में श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय बनेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पोषण, सुरक्षा और स्वास्थ्य की बात, किशोरी मेले में सीखी साथ-साथ