24 News Update प्रतापगढ़। जैन मंदिर के समीप गोवंश का कटा हुआ अंग मिलने की घटना को लेकर सोमवार को हिंदू समाज के आह्वान पर शहर बंद रहा। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, नई आबादी क्षेत्र स्थित जैन मंदिर के पास तीन दिन पहले गोवंश का कटा हुआ अंग मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंग को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। तय समय सीमा बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को हिंदूवादी संगठनों की बैठक में सोमवार को प्रतापगढ़ बंद का निर्णय लिया गया।

बंद के दौरान शहर के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। यातायात पर भी असर देखने को मिला, हालांकि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। बंद समर्थकों ने विभिन्न बाजारों में घूमकर व्यापारियों और आमजन से सहयोग की अपील की।

इधर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई।

एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading