उदयपुर, 20 जनवरी: प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादें का जन्मोत्सव ग्राम पंचायत दरौली स्थित मंदिर परिसर में भव्यता के साथ मनाया गया। मेवाड़िया प्रजापति समाज पांच चौखला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों समाजजन उपस्थित रहे। शोभा यात्रा और भजन संध्या जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक राजेश वैष्णव ने भजनों की प्रस्तुति दी और समाजजन ने आनंद लिया। 20 जनवरी 2026 को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंदिर से रवाना होकर दरौली गांव के रास्तों से होते हुए मंदिर प्रांगण में समापन हुई। युवाओं और महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। मुख्य अतिथि पुष्कर तेली ने समाज के विकास में सहयोग का भरोसा दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के निर्देशों का हमेशा पालन किया गया है और आगे भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वागड़ मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगर लाल प्रजापति ने की। मेवाड़िया प्रजापति समाज महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने बताया कि इस बार पांचों चौखलों ने मिलकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। भामाशाहों का स्वागत और सम्मान जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में डायरेक्ट्री निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। विशेष रूप से जिनका स्वागत और सम्मान किया गया, वे हैं: भंवरलाल प्रजापत बिछड़ी, केशुलाल प्रजापत मॉल की टूस, उदयलाल प्रजापत भटेवर। अन्य विशिष्ट अतिथि और समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों और समाजजनों में शामिल थे: गणेश लाल प्रजापत घासा मांगीलाल प्रजापत इटाली केशवलाल जालोरा सोहनलाल बेदला भंवरलाल आयड नारायणलाल तीतरड़ी नारायणलाल पीपड़ किशनलाल देलवाड़ा लक्ष्मीलाल ओडन लालचंद बागोल रूपलाल साकरोदा देवीलाल सराय उदयलाल महाराज की खेड़ी प्रेमलाल माल कि टूस रामलाल दरौली मोहनलाल लकावली हीरालाल कविता दिनेश चंद्र बड़ी दिनेश छोटा बेदला रूपलाल सीसारमा नानालाल मटून फतेहलाल सविना रामचंद्र लकड़वास प्रभुलाल उमरडा मोहन तीतरड़ी किशनलाल कड़ियां लक्ष्मीलाल देलवाड़ा लोगरलाल मटाटा आसाराम गोडच भेरूलाल मोलेला मांगीलाल नन्दोदा गोटूलाल ओडन वर्दीचंद मोलेला नंदलाल धायला लक्ष्मीलाल मोलेला इसके अलावा पांचों चौखले के कई समाजजन कार्यक्रम में मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू (हिन्द) की राज्य व ज़िला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन जन गण मन, व गणतंत्र दिवस, पर बनाया विश्व का मानचित्र व तिरंगा झंडा ,अशोक स्तंभ ,भेंट करेंगे संयुक्त राष्ट्र संघ परिषद को