24 News Update उदयपुर। विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान माने जाने वाला राष्ट्रगान जन गण मन दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी शांति दूध की उपाधि से सम्मानित 121 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रोफेसर डॉक्टर इकबाल सक्का ने चांदी से 2 इंच लंबा तथा एक इंच चौड़ा विश्व के सात महाद्वीप एशिया,अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका ,यूरोप , ऑस्ट्रेलिया, इन सात ही महाद्वीपों को एक साथ जोड़कर विश्व एकता के रूप में एक नक्शा बनाकर छोटे-छोटे शब्दों में चांदी की कटिंग से जन गण मन दिवस के मौके पर जन गण मन लिखकर तीन रंगों से सजाकर अनेकता में एकता का विश्व को संदेश देने का प्रयास किया है साथ ही में 77 वै गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉक्टर सक्का ने 3 मिली मीटर का चांदी का तिरंगा झंडा वह 3 मिली मीटर का अशोक स्तंभ भी बनाया है इकबाल सक्का का मानना है कि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर रचित या गौरवशाली राष्ट्रगान, तिरंगा झंडा व अशोक स्तंभ प्रत्येक भारतीय ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व को एक साथ मिलकर रहने का संदेश देता है विश्व एकता का संदेश देने वाली इन कलाकृतियों को डॉक्टर सक्का ने बताया कि वह भारत सरकार के राष्ट्रपति के कर कमलो द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ परिषद को भेंट करना चाहते हैं इस बाबत डॉक्टर सक्का ने राष्ट्रपति भारत सरकार को पत्र लिखा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रजापति समाज ने धूमधाम से मनाया कुलदेवी श्रीयादें का जन्मोत्सव, पुष्कर तेली ने समाज विकास में सहयोग का भरोसा दिया सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर 9 अति गंभीर मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मिली 27 लाख रुपए की सहायता