कुराबड़ ब्लॉक की सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ, गैर-शैक्षणिक कार्यों पर उठे सवाल24 News update कुराबड़। कुराबड़ ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ गुरुवार को हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर के सभागार में हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए शेर सिंह चौहान ने कहा कि जब शिक्षकों पर एसआईआर सहित कई गैर-शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त बोझ है और संसाधनों की भी कमी है, तब शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में किया जाने वाला सकारात्मक संबलन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सकारात्मक मार्गदर्शन और सहयोग के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि इंटक अध्यक्ष मांगीलाल अहीर ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सीधा नुकसान विद्यार्थियों को हो रहा है। उन्होंने विद्यालयों में भौतिक एवं मानवीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में इंटक महामंत्री प्रकाश श्रीमाल, शिक्षाविद वगतलाल शर्मा, शिक्षक संघ प्रतिनिधि गोपाल राव, लच्छीराम गुर्जर तथा सतीश जैन ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों के मनोबल और प्रशासनिक सहयोग को शिक्षा सुधार की बुनियाद बताया।संगोष्ठी के दूसरे सत्र में डॉ. रक्षित आमेटा ने मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया, जबकि प्रधानाचार्य जयेश जैन ने विद्यालय प्रबंधन में संस्थाप्रधानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं आरपी देशपाल सिंह ने शिक्षा में प्रशासनिक भूमिका और चुनौतियों पर चर्चा की।कार्यक्रम के समापन पर वाक्पीठ सचिव चेतन प्रकाश जैन ने आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन चेतन औदिच्य ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 200 में 18 निकाय ही जागे, 150 करोड़ का बजट ‘लैप्स’ होने की कगार पर, वाई-फाई लाइब्रेरी–को-वर्किंग योजना फाइलों में उलझी, समय हाथ से फिसलता जा रहा विशेष संपादकीय : उदयपुर भाजपा संगठन को ‘शुद्धिकरण’ की वाशिंग मशीन की जरूरत