24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। सोमवार को प्रातः 8.30 बजे होलिका दहन के पावन अवसर पर “नवसस्येष्टि यज्ञ एवं सत्संग” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर वैदिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।आर्य समाज प्रधान रविन्द्र साहू ने बताया की इस अवसर पर आचार्य कर्मवीर मेधार्थी ने होली के वास्तविक वैदिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि होली मात्र रंगोत्सव नहीं, बल्कि “नवसस्येष्टि” कृ नई फसल के आगमन पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र यज्ञीय पर्व है।‘नव’ अर्थात नई,‘सस्य’ अर्थात फसल, ‘इष्टि’ अर्थात यज्ञ अर्थात नई फसल प्राप्त होने पर यज्ञ कर परमात्मा का धन्यवाद करना ही इस पर्व का मूल भाव है।प्राचीन वैदिक परंपरा के अनुसार गेहूं, जौ, चना आदि नई फसल के अधभुने दानों “होला” का भोग लगाकर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया जाता रहा है। इसी पावन परंपरा का अनुसरण करते हुए यज्ञ में शुद्ध घी, हवन सामग्री, समिधाएँ एवं गोबर के उपलों का उपयोग किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि होलिका दहन में टायर, प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुएँ न जलाएँ। ऐसे कृत्य पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक चेतना के लिए हानिकारक हैं। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे होली को प्रदूषणमुक्त, वैदिक एवं संस्कारित स्वरूप में ही मनाएँगे।यज्ञ के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान बन गया। सत्संग में वैदिक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिक जागरण पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ, प्रसाद वितरण के साथ हुआ।यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं सनातन वैदिक परंपराओं के पुनर्जागरण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पहली होली निम्बाहेड़ा के शक्तिपीठ श्रीअंम्बामाता मन्दिर परिसर में गांव के सभी समाज के पटेल इकत्रित होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर दहन की जाती पाल के हनुमान जी मंदिर घोसुण्डा में हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव’