24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए संभाग के 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए। उदयपुर शहर के तीन सीआई को बाहर भेजा गया है, जबकि 17 दिन पहले अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए तीन निरीक्षकों को पुनः उदयपुर में पदस्थापित किया गया है। शहर के सवीना थाना प्रभारी अजय सिंह राव को डूंगरपुर, हाथीपोल थानाधिकारी योगेंद्र कुमार व्यास को बांसवाड़ा और ग्रामीण क्षेत्र के ऋषभदेव थाना प्रभारी भरत सिंह राजपुरोहित को सलूंबर भेजा गया है।प्रतापगढ़ से गोपालनाथ, डूंगरपुर से किताब सिंह और बांसवाड़ा से मुकेश नागदा को उदयपुर में पदस्थापित किया गया है। हालांकि, इनके कार्यस्थल अभी तय नहीं किए गए हैं। इनके थानों का निर्धारण एसपी योगेश गोयल द्वारा आगामी आदेशों में किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संसद में मेवाड: सांसद डॉ रावत ने प्रत्येक जिले में पशु एम्बुलेंस योजना व जिला पशु अस्पताल स्थापित करने की मांग संसद में उठाई आज दिवेर में मेवाड़ स्तरीय मंगल भावना समारोह व दायित्व हस्तांतरण के साथ होगा मेवाड़ यात्रा का समापन