24 News Update टोक्यो/सेंडाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन मियागी प्रांत के सेंडाई पहुँचे, जहाँ उन्होंने जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन E-10 का निरीक्षण किया। उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया और इस दौरान भारत के लोको पायलटों से मुलाकात की। ये भारतीय ट्रेन ड्राइवर वर्तमान में जापान के ईस्टर्न रेलवे से ट्रेनिंग ले रहे हैं और भविष्य में भारत की बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे।भारतीय कारीगरी के तोहफेप्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा को आंध्र प्रदेश के मूनस्टोन और चाँदी से बने रामेन बाउल्स विद चॉपस्टिक्स सेट भेंट किए। यह सेट भारत-जापान की सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक बताया गया।वहीं, जापानी प्रधानमंत्री की पत्नी योशिको इशिबा को मोदी ने एक कश्मीरी पश्मीना शॉल भेंट की। यह शॉल लद्दाख की चांगथांगी बकरी के ऊन से बनी है और उस पर गुलाबी-लाल फूलों की पारंपरिक कढ़ाई की गई है।सेमीकंडक्टर फैक्ट्री और उद्योगपतियों से मुलाकातसेंडाई में मोदी ने टोक्यो इलेक्ट्रॉन लिमिटेड की सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री का दौरा किया। इस दौरान जापानी प्रधानमंत्री इशिबा भी उनके साथ थे। इसके अलावा मोदी ने मियागी प्रांत के गवर्नर मुराई, JR ईस्ट के चेयरमैन फुकाजावा, टोक्यो इलेक्ट्रॉन के प्रेसिडेंट कावाई और तोहोकू यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट तोमुनागा सहित उद्योग और शिक्षा जगत के कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की। भारत-जापान समिट में हुए 150 समझौतेइससे पहले शुक्रवार को मोदी ने टोक्यो में 15वीं भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच 150 समझौते हुए। जापानी प्रधानमंत्री ने अगले 10 साल में भारत में 6 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। SCO समिट के लिए रवानाजापान दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम चीन रवाना हो गए। वे रविवार को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में शामिल होंगे। वहाँ उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेल लेने गया ‘‘माई फ्रेंड’’ : अमेरिका और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण ऑयल डील, ट्रम्प बोले-भविष्य में पाकिस्तान भारत को भी तेल बेच सकता है अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 250 से ज्यादा लोगों की मौत