तराश संस्थान ने किया पौधरोपण, दिया संदेश कहा-बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को रखें हराभरा 24 News Update Udaipur. अमरख जी महादेव, अम्बेरी में तराश संस्थान ने वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें तराश संस्थान संस्थापक हेमलता चौहान ने बताया कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।चाइल्ड हेल्प लाइन से मोईन पिंजारा ने बताया की पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके । इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। ,यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।उदयपुर में पौधरोपण एक महत्वपूर्ण पर्यावरण-अनुकूल गतिविधि है, क्योंकि शहर में बढ़ते प्रदूषण और शहरी गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता है। पिछले दिनों विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण अभियान चलाए गए थे, जो पर्यावरण की सुरक्षा और शहर को हरा-भरा बनाने के लक्ष्य से प्रेरित थे। इस मौके पर तराश संस्थान के हेमलता चौहान तनिष्क, वरुण जी, सोनिका, जय प्रकाश, अनीता, मोहन लाल लोहार, मोइन मंसूरी आदि उस्पथित थे | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ धर्म प्रमुख को मिले सोमनाथ शिवलिंग के चमत्कारिक अंश एक्सक्लूसिव : MLSU में हाट टॉक के बाद रजिस्ट्रार ने लिखा- मेरे साथ अनहोनी होती है तो डॉ. विनीत सोनी जिम्मेदार……..सह-आचार्य नियुक्ति पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र विवाद गहराया