उदयपुर। शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उदयपुर पुलिस ने अब सड़कों पर नया और आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, फब्तियां कसने और शराबखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस की विशेष “कालिका पेट्रोलिंग यूनिट” ने सादा वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 9 बदमाशों को डिटेन किया गया, जबकि 2 कार और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार शहर के संवेदनशील इलाकों में गुप्त निगरानी कर रही है। पुलिस टीम सादा कपड़ों में पार्कों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास, बस स्टैंड, हॉस्टल क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। अभियान के दौरान पहाड़ी बस स्टैंड, झामर कोटड़ा रोड, माली कॉलोनी, अम्बाफला सरकारी स्कूल, संजय गांधी गार्डन, रानी रोड और संस्कार हॉस्टल के आसपास कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार करने पर डिटेन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 कार और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। स्थानीय थानों के सहयोग से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट अब तक कुल 54 लोगों को अनुचित व्यवहार, शराब सेवन और अन्य अपराधों में पकड़ चुकी है। साथ ही अब तक 3 कार और 7 मोटरसाइकिल जब्त की जा चुकी हैं। उदयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सादा वस्त्रों में गश्त और डिकॉय ऑपरेशन आगे भी किए जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 22 साल से फरार दो उद्घोषित अपराधी गुजरात से गिरफ्तार डीएसटी-वल्लभनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई: दो अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त