उदयपुर, 12 अक्टूबर। फिर वहीं बहाना, लाइनों की मरम्मत का। मगर अबकी बार त्राहिमाम मचा हुआ है। सुंदरवास और आसपास के इलाकों में दो दिन पहले ही खेल कर दिया और चार दिन बाद पानी दिया गया। आज फिर से एक और नया बहाना तैयार हो गया है और बताया गया है कि मानसी वाकल पाइपलाइन में सोमवार, 12 अक्टूबर को कोर्ट चौराहे के पास लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। यह मरम्मत का काम समय रहते भी किया जा सकता था। लीकेज होना सामान्य बात है, इसके लिए विभाग के पास मरम्मत का बेकअप तैयार होना चाहिए। हद तो तब है जबकि पहले से तीन दिन बाद पानी आ रहा है। ऐसे में पहले ये ही हाथ खड़े करना कि पानी हो सकता है ना आए, यह कोई बात नहीं हुई। यह जनता को टोर्चर करने जैसा है। विभाग यह नहीं बता रहा है कि एकदम श्योरली पानी आएगा या नहीं। यदि देर से आएगा तो क्या चौबीसों घंटे इंतजार करना होगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर उपखंड पंचम के सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार सुबह कोर्ट परिसर और अशोक नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं, दोपहर में छिपा कॉलोनी और कोर्ट परिसर क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रह सकती है। यह नहीं बताया गया है कि उसके बाद पानी कब आएगा??? क्या रात तो 12 बजे बाद आएगा?? यदि तीन दिन बाद भी नहीं आ रहा है तो टेंकर से सप्लाई आखिर क्यों नहीं। अब तो यह भी साफ हो गया है कि शहर में मेयर साहब और विधायक साहब पर अफसर भारी पड़ रहे हैं। दोनों जन प्रतिनिधि पांतरे पानी की बात कर रहे हैं ये डबल पांतरे पर आमादा हो गए हैं। यही हालात रहे तो उदयपुर में पानी का तीसरा व चौथा नहीं, बारहवां होना भी तय है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पारस हेल्थ उदयपुर की तीसरी ‘नी-ओ-थॉन 3.0’ वॉक में 500 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, घुटनों की सर्जरी करा चुके मरीजों ने भी बढ़ाया उत्साह हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार, नोएडा-नवी मुंबई के लिए इंडिगो और मुंबई-बेंगलुरु के लिए अकासा की उड़ानें