24 News Update. उदयपुर, 11 अक्टूबर 2026: जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और घुटनों की सर्जरी के बाद भी सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से पारस हेल्थ उदयपुर ने रानी रोड पर तीसरी ‘नी-ओ-थॉन 3.0’ वॉक का आयोजन किया। महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और पेंशनर समाज के सहयोग से आयोजित इस वॉक में 500 से ज्यादा लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 40 से 90 वर्ष तक के महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। वॉक का मुख्य उद्देश्य लोगों को घुटनों के स्वास्थ्य, जोड़ों की देखभाल और घुटनों की सर्जरी के बाद सामान्य जीवन में वापसी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कई ऐसे लोग भी शामिल हुए, जो पहले घुटनों के दर्द और चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रहे थे और नी-रिप्लेसमेंट या अन्य घुटनों की सर्जरी करा चुके हैं। सर्जरी के बाद आत्मविश्वास के साथ वॉक में भाग लेते इन प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि सही इलाज, पुनर्वास और नियमित देखभाल से दोबारा सक्रिय जीवनशैली अपनाना संभव है। इस अवसर पर डॉ. आशीष सिंघल, सीनियर ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जन, पारस हेल्थ उदयपुर, ने कहा, “घुटनों का दर्द उम्र बढ़ने के साथ होने वाली एक आम समस्या है, लेकिन इसे उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह से समस्या की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। जिन मरीजों को गंभीर समस्या के कारण नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत होती है, उनके लिए आधुनिक सर्जिकल तकनीक और सही पुनर्वास से दर्द कम करने, चलने-फिरने की क्षमता बेहतर बनाने और रोजमर्रा की गतिविधियों में लौटने में मदद मिल सकती है। नी-ओ-थॉन 3.0 जैसी पहल लोगों को यह समझाने का माध्यम है कि घुटनों की समस्या के बावजूद सही उपचार और देखभाल के साथ सक्रिय जीवन जीना संभव है।” कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जोड़ों की देखभाल, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रित रखने और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि लंबे समय तक घुटनों में दर्द, सूजन या चलने-फिरने में परेशानी होने पर स्वयं उपचार करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस आयोजन को सफल बनाने में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और पेंशनर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी के साथ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य भंवर सेठ, कुमावत समाज के हरिशंकर कुमावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नी-ओ-थॉन 3.0 वॉक का समापन प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ हुआ। इस पहल के माध्यम से पारस हेल्थ उदयपुर ने जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को उपचार के बाद भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की रेड, 20 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की आशंका लाइन में लीकेज, पानी का ‘तीसरा’ नहीं ‘चौथा’ होगा, भीषण पेयजल संकट, जनता त्रस्त, अफसर—नेता मस्त