24 News Udpate चित्तौड़गढ़। नगर परिषद में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने दिनभर चले मंथन के बाद आखिरकार सभापति पद के लिए वार्ड 15 के पार्षद अनिल ईनाणी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। दिलचस्प यह रहा कि सुबह भाजपा की ओर से 3 पार्षदों ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी जताई थी। दोपहर में चुनाव प्रभारी धर्मनारायण जोशी ने ईनाणी को पार्टी का सिंबल सौंपकर तस्वीर साफ कर दी।सुबह ईनाणी के अलावा वार्ड 31 के सुदर्शन रामपुरिया और वार्ड 25 के शैलेंद्र झंवर ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। 3 नाम सामने आने के बाद पार्टी के भीतर किस चेहरे पर मुहर लगेगी, इसे लेकर दिनभर राजनीतिक हलचल रही। अंततः भाजपा ने ईनाणी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया।चुनाव प्रभारी धर्मनारायण जोशी ने कहा कि प्रत्याशी का चयन प्रदेश नेतृत्व, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद किया गया। उन्होंने ईनाणी को पार्टी का पुराना और सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि चयन में व्यक्तिगत या जातिगत समीकरण आधार नहीं रहे। 3 नामांकन भी पार्टी की रणनीति का हिस्सा थे और अंतिम निर्णय संगठन को करना था।भाजपा ने 70 सदस्यीय परिषद में 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 23 और निर्दलीयों को 4 सीटें मिली हैं। ऐसे में भाजपा संख्या बल के लिहाज से मजबूत स्थिति में है। पार्टी नेताओं ने भी सभी पार्षदों के ईनाणी के साथ होने का दावा किया है।दूसरी ओर कांग्रेस ने मुकाबले को औपचारिकता बनने से रोकने के लिए वार्ड 36 के नागेंद्र सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है। उनके नामांकन के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।कांग्रेस के सामने चुनौती संख्या बल की है, लेकिन पार्टी ने पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की उम्मीद जताई है। जाड़ावत ने कहा कि यदि भाजपा के कुछ पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आते हैं तो वे उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभापति चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ही नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।सभापति चुनाव के बहाने भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन भी किया। नामांकन के दौरान अशोक रायका, हर्षवर्धन रुद, रघु शर्मा, विजयप्रकाश विप्लवी, गौरव त्यागी, गजेंद्र सिंह, सुरेश गाडरी, हीरालाल रायका, नरेंद्र पोखरना और भारत जागेटिया सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जीतने से पहले ही बाड़ेबंदी में लोकतंत्र का रिसोर्ट वाला मजा शुरू चित्तौड़गढ़ बाईपास से भागे तस्कर, 200 किमी तक पीछा; बरसाती नदी में गिरी पिकअप, 583.280 किलो डोडा-चूरा के साथ 4 गिरफ्तार