उदयपुर। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और पुलिस थाना बेकरिया की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 8800 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ से भरे 81 ड्रम, एक टैंकर और एक पिकअप वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 🚔 एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसटी टीम और थाना बेकरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के खोखरीया नाल के पास स्थित बालाजी होटल के पीछे कुछ लोग टैंकर से अवैध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थ निकाल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए, लेकिन टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। मोटर और पाइप से निकाला जा रहा था पेट्रोलियम जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी टैंकर का लॉक तोड़कर मोटर और पाइप के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थ निकाल रहे थे। इसके बाद उसे ड्रमों में भरकर पास ही बने एक गोदाम में रखा जा रहा था। पुलिस ने जब गोदाम की तलाशी ली तो वहां 200-200 लीटर के कुल 81 ड्रम पेट्रोलियम पदार्थ से भरे हुए मिले। इन ड्रमों में कुल 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ। टैंकर और पिकअप सहित सामान जब्त पुलिस टीम ने मौके से एक टैंकर, एक पिकअप वाहन और पेट्रोलियम पदार्थ निकालने में उपयोग में लाए जा रहे अन्य उपकरणों को भी जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई डीएसटी और थाना बेकरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है— 1️⃣ प्रकाश पुत्र फगलुराम, निवासी डावल, थाना चितलवाना, जिला जालौर2️⃣ विश्नाराम पुत्र कुम्भाराम, निवासी खेड़ा आलमसर चोहटन दिनगढ़, थाना धनाऊ, जिला बाड़मेर इन धाराओं में मामला दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बेकरिया में प्रकरण संख्या 31/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 317, 318(4), 303, 287 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध पेट्रोलियम कारोबार की जांच शुरू प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी टैंकरों से चोरी कर पेट्रोलियम पदार्थ निकालते थे और बाद में उसे अवैध रूप से बेचने की तैयारी करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। 🔍 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिस्ट्रीशीटर इनायत पिंजारा गिरफ्तार, मुकदमा उठाने और फिरौती के लिए दे रहा था जान से मारने की धमकी उभरते क्रिकेट सितारे से मुलाकात: वरड़ा के विद्यार्थियों ने ली प्रेरणा