24 News Update उदयपुर। शहर के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा के विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन यादगार बन गया, जब उन्हें भारतीय क्रिकेटर रवि विश्नोई से सीधे संवाद का अवसर मिला।विद्यार्थी वंडर एकेडमी शिकारबाड़ी में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे, जिसका संयोजन क्रिएटिव सर्किल के प्रमुख एवं ख्यातनाम वास्तुकार सुनील लड्ढा द्वारा किया गया था। इसी दौरान विद्यार्थियों की मुलाकात रवि बिश्नोई से हुई। मेहनत, अनुशासन और सपनों की उड़ानरवि बिश्नोई ने विद्यार्थियों को अपने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे वे 2020 के आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने।उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। बच्चों ने उनसे गेंदबाज़ी की बारीकियां, फिटनेस मंत्र और बड़े मंच पर खेलने के अनुभव के बारे में प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। शिक्षा और खेल का संगमइस अवसर पर विद्यालय के सृजनधर्मी शिक्षक एवं प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी व कोच मनोज चोरडिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने क्रिकेट के गुर सीखे और रवि बिश्नोई के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस यादगार पल को संजोया। प्रेरणा का संदेशरवि बिश्नोई ने अंत में विद्यार्थियों को संदेश दिया कि “सपने बड़े देखो और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से मेहनत करो। मैदान पर पसीना बहाने वाला खिलाड़ी ही जीत का स्वाद चखता है।”यह मुलाकात न केवल खेल कौशल का पाठ बनी, बल्कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टैंकर से चोरी कर निकाला जा रहा था पेट्रोलियम पदार्थ, डीएसटी-बेकरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम, टैंकर व पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026: स्पार्टन बना विजेता