24 News Update इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक लीटर पेट्रोल 458.41 पाकिस्तानी रुपए और डीजल 520.35 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। हालिया बढ़ोतरी इतनी तेज है कि महज एक फैसले ने आम आदमी की जेब पर सीधा वार कर दिया है।सरकार ने पेट्रोल के दाम में 137.23 रुपए और हाई स्पीड डीजल में 184.49 रुपए की बढ़ोतरी की है। केरोसिन भी बढ़कर 457.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नई दरें आधी रात से लागू कर दी गईं। इससे पहले भी पिछले महीने करीब 55 रुपए तक कीमतें बढ़ चुकी थीं, यानी लगातार महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।कीमतों में इस उछाल के पीछे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की तेजी को बड़ी वजह माना जा रहा है। मध्य-पूर्व में तनाव और सप्लाई चेन पर असर के चलते ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर आयात पर निर्भर पाकिस्तान पर पड़ा है।सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाकर 160 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर टैक्स शून्य कर दिया गया है ताकि कीमतों का असर कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इसे मजबूरी में लिया गया फैसला बताते हुए कहा कि आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।कीमतों में इस उछाल का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ दिखने लगा है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा, जिससे रोजमर्रा की चीजें महंगी होंगी। खेती की लागत भी बढ़ेगी और महंगाई का दबाव और तेज होगा।जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो पेट्रोल-डीजल के दाम 600 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकते हैं, जिससे पाकिस्तान में महंगाई का नया संकट खड़ा हो सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रीराम मेले में वायरल हो गए नाबालिगों के 48 न्यूड वीडियो,,, मच गया बवाल, कोई मुस्लिम, कोई ठाकुर कोई…..बोले—मोबाइल बेचा, वीडियो डिलीट करना भूल गए… अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस से एक दिन पूर्व निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर मैं 152 रोगी हुवे लभानवित