24 News update उदयपुर। रोटरी मीरा द्वारा फील्ड क्लब में आयोजित ‘सुकून हेल्थ मेले’ में हार्टफुलनेस मेडिटेशन संस्थान की ओर से मानसिक स्वास्थ्य और आत्मिक विकास के लिए ध्यान साधना का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। हार्टफुलनेस स्टॉल पर बड़ी संख्या में जिज्ञासुओं ने रिलैक्सेशन मेडिटेशन का अनुभव करते हुए जाना कि कैसे सरल ध्यान तकनीकों से मानसिक तनाव दूर कर मानसिक और आंतरिक संतुलन कायम किया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. राकेश दशोरा, केंद्र समन्वयक ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान पूज्य कलमेश पटेल ‘दाजी’ के मार्गदर्शन में विश्वभर के 160 से अधिक देशों में निशुल्क मेडिटेशन प्रशिक्षण दे रहा है। इस अवसर पर रिलैक्सेशन, रिजूविनेशन और ध्यान साधना की तकनीकें निशुल्क सिखाई जा रही हैं।

जोन समन्वयक मधु महता ने जानकारी दी कि मेले के दौरान सोमवार को विद्यार्थियों के मानसिक विकास हेतु ‘ब्राइटर माइंड’ तकनीक के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। ब्राइटर माइंड प्रशिक्षक वरुणिका ने बताया कि यह पूरी तरह वैज्ञानिक पद्धति है, जिससे 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं कम समय में अपनी स्मरण शक्ति, एकाग्रता और जागरूकता को विकसित कर सकते हैं। इस तकनीक का जीवंत प्रदर्शन आशी गांधी ने आंखों पर पट्टी बांधकर रंग, कार्ड और नोटों को उनके अंकों के साथ पहचान कर किया, जिसे देख दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।

मीडिया प्रभारी एवं प्रशिक्षक डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में प्रशिक्षक डॉ. रीता नागपाल, प्रफुल्ल गांधी, आशा शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। साथ ही हार्टफुलनेस वालंटियर हिमांशु दवे, दीपक मेनारिया, धर्मराज, नीलिमा दशोरा, मुग्धा दशोरा, प्रतीक्षा गांधी, रंजना शर्मा व डॉ. नम्रता जैन का योगदान भी सराहनीय रहा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

One thought on “हार्टफुलनेस ध्यान से पाया सुकून, विद्यार्थियों के लिए ‘ब्राइटर माइंड’ तकनीक का प्रदर्शन”
  1. Congratulations to all brothers and sisters of HFN Udaipur and also those who came to the stall and taken interest to know about HFN. Master shall give them blessings to become HFN practitioners.

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading