24 News Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं “भारत रत्न” जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद उनके योगदान पर विस्तृत गोष्ठी आयोजित की गई।देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और देश के सपनों को स्पष्ट दिशा दी। उन्होंने लोकतंत्र को जन-जन तक पहुँचाया और विज्ञान, तकनीक, शिक्षा तथा उदारवाद की मजबूत बुनियाद तैयार की। चौधरी ने युवाओं से नेहरू के विचारों और उनके नैतिक मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने भी नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नेहरू की विचारधारा, उनके व्यक्तित्व, अनुशासन और दूरदृष्टि से प्रेरणा लेकर देश के भविष्य को सशक्त बनाना चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, डॉ. महेश त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, डॉ. संजीव राजपुरोहित, मदन सिंह बाबरवाल, दिनेश औदिच्य, रतन लाल पूर्बिया, गोपाल सरपटा, भानु प्रताप गुर्जर, लक्ष्मी लाल सोनी, भगवती डांगी, महेंद्र डामोर, इश्तियाक चंचल, अजीज खान पठान, लक्ष्मी लाल लोहार, एडवोकेट मुरलीधर मेघवाल, भावना सुथार, ओम प्रकाश मेघवाल, शंकर लाल मेघवाल, माधव लाल अहीर सहित अनेक पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण में नेहरू के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिवा डॉन ‘हांकड़े’ आया, पैदल पुलिस परेड में लड़खड़ाया, जोधपुर से दबोचा उदयपुर में सिंधी समाज का प्रदर्शन, सवीना सब्जी मंडी के बाहर जताया कड़ा रोष, पुतला दहन