उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए इनाम घोषित किया है। बिच्छूघाटी में युवक साहिल की चाकू और कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार थाना घंटाघर में दर्ज प्रकरण संख्या 29/2026 में आरोपी नईम उर्फ नईमुद्दीन पुत्र मोईनुद्दीन शेख (उम्र 30 वर्ष) निवासी शेखों का मोहल्ला, आसींद (जिला भीलवाड़ा), हाल पता 125-सी रेलवे कॉलोनी, राणा प्रतापनगर थाना प्रतापनगर तथा वर्तमान में मल्लातलाई थाना अंबामाता, उदयपुर और कुन्दन पुत्र बालकृष्ण कुशवाह (उम्र 31 वर्ष) निवासी मकान नंबर 13, आयड लौहार कॉलोनी, थाना भूपालपुरा, उदयपुर घटना के बाद से लगातार फरार हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर बिच्छूघाटी क्षेत्र में युवक साहिल पर चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। वारदात के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, जो भी व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी करवाएगा, सही एवं पुख्ता सूचना देगा या गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसे गंभीर अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेत में गांजे की खेती का खुलासा, 129 पौधे जब्त; ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ में आरोपी गिरफ्तार जंगल की ओर टोपीदार बंदूक लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस हथियार जब्त