24 News Update उदयपुर, 17 अगस्त। उदयपुर में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित जैन आइकन अवॉर्ड 2026 का तीसरा और अंतिम दिन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में जैन धर्म, युवा शक्ति, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक डिजिटल क्रिएटिविटी को एक मंच पर लाने का प्रयास दिखाई दिया। कार्यक्रम परमपूज्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ।समापन समारोह में देशभर से पहुंचे 60 से अधिक जैन धर्मप्रभावक इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों, संस्कृति और सकारात्मक विचारों को समाज तथा देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले क्रिएटर्स को मंच पर सम्मान दिया गया। पांच विशिष्ट हस्तियों को जैन आइडल अवॉर्डसमारोह का प्रमुख आकर्षण जैन आइडल अवॉर्ड 2026 रहा। जैन इतिहास, पुरातत्व, प्राचीन विरासत, धर्म संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में उदयपुर के मनीष जैन मलयकेतु, संजय सोनवणी, तमिलनाडु के रमेश कुमार, सलेख चंद्र जैन तथा कर्नल के डॉ. दास शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार इन सभी ने जैन इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, पुरातात्विक धरोहरों और जैन धर्म की ऐतिहासिक जड़ों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। डॉ. प्रभाकिरण जैन रहीं मुख्य अतिथिसमारोह की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पुस्तक ‘भारत नामा’ की लेखिका डॉ. प्रभाकिरण जैन रहीं। उनके संबोधन और उपस्थिति ने समारोह को साहित्य, इतिहास और ज्ञान के दृष्टिकोण से विशेष आयाम दिया। वहीं चेन्नई से पहुंचे इन्फ्लुएंसर एवं एआई मेंटर ऋषि जैन ने डिजिटल क्रिएटर्स के साथ संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया के बदलते दौर में डिजिटल ग्रोथ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए अवसरों और संभावनाओं की जानकारी दी। उनकी पत्नी तनीषा भंसाली भी समारोह में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में नेमिराज जी को स्पेशल स्पीकर तथा नमन पचौरी, रिया कंठालिया और सिमरन जैन को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। महाराजा विश्वराज सिंह मेवाड़ के आगमन से बढ़ी गरिमासमारोह में उदयपुर के महाराजा विश्वराज सिंह मेवाड़ के पहुंचने से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। उनके आगमन को समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल किया गया। इस दौरान परंपरा, इतिहास और आधुनिक समय में धर्म की भूमिका को लेकर आयोजन का स्वरूप और व्यापक नजर आया। स्वरऋषि अनुराग जी जैन, इंदौर के संचालन में हुए तीन दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से युवा, धर्मप्रभावक, इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों के साथ डिजिटल माध्यमों को भी धर्मप्रभावना का जरिया बनाया गया। सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से नई पीढ़ी तक जैन धर्म, अहिंसा, नैतिकता और संस्कृति के संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया। मुनि आदित्य सागर महाराज के सान्निध्य में देशभर के धर्मप्रभावकों का एक मंच पर जुटना भी आयोजन की प्रमुख उपलब्धियों में रहा। आयोजन के पीछे टीम की अहम भूमिकाजैन आइकन अवॉर्ड 2026 का संपूर्ण संयोजन निरग्रंथ क्रिएशंस, इंदौर द्वारा किया गया। रचनात्मक और तकनीकी पक्ष में इंड्रॉयज डेवलपमेंट, जयपुर के अभिषेक जी जैन तथा ग्राफिक स्टूडियो, दिल्ली के सौरभ जी जैन का सहयोग रहा। आयोजन के संयोजक सुधीर जी चित्तौड़ा ने व्यवस्थाओं और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री विश्वध्यान वर्षायोग समिति 2026 की ओर से अशोक शाह और पारस चित्तौड़ा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक आदित्य माइंस, कोटा रहे। वहीं मुख्य संयोजक स्काई किंग आकाश जैन ने आयोजन की परिकल्पना, रूपरेखा, व्यवस्थाओं और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डिजिटल मीडिया पार्टनर्स का सहयोगआयोजन में अपना जैनिज्म तथा मुनि आदित्य सागर महाराज के इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल डिजिटल मीडिया पार्टनर रहे। इनके माध्यम से आयोजन की गतिविधियों और जैन धर्म से जुड़े संदेशों को डिजिटल दर्शकों तक पहुंचाया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने धर्म और डिजिटल माध्यमों के बीच एक नया संवाद खड़ा किया। खासतौर पर 60 से अधिक धर्मप्रभावक इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स का एक मंच पर आना इस बात का संकेत रहा कि धार्मिक संदेशों के प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 80 वार्डों की लॉटरी ने हिलाई दिग्गजों के ख्वाबों की जमीन : बदलना पड़ेगा ठिकाना 11 हजार कावड़ियों ने 21 किलोमीटर पैदल पहुंचकर किया महादेव का जलाभिषेक, कावड़ कम पड़ी तो थैलियों में दिया गंगाजल