24 News Update उदयपुर। जिले में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पुलिस थाना सुखेर ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम श्री राजेश यादव के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी सुखेर श्री रविन्द्र चारण के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश, ठगी का पूरा सेटअप बरामद3 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने सोनारिया, लखावली स्थित एक मकान पर दबिश दी। मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से02 लेपटॉप, 46 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, 36 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक, 09 चेकबुक और वाई-फाई राउटर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग व्यक्तियों से कमीशन पर बैंक खाते खरीदते, फिर उन्हीं खातों को आगे ऑनलाइन ठगी, ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजेक्शन और अवैध धन हस्तांतरण के लिए इस्तेमाल करते थे। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से खाते खरीदने-बेचने का संगठित नेटवर्क चला रहा था। ऐसे रचते थे ठगी का जालपुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों सौरभ उपाध्याय और सुमित चंदेल के साथ मिलकर आम लोगों को झांसे में लेते, उनके खातों का दुरुपयोग करते और हर ट्रांजेक्शन पर कमीशन हासिल करते थे। इस तरह ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध को अंजाम देकर मोटी रकम कमाई जा रही थी। इन धाराओं में मामला दर्जथाना सुखेर में प्रकरण संख्या 08/2026 के तहत धारा 318(4), 316(2), 112(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 66 व 66D आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों और वित्तीय नेटवर्क को लेकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तविशाल यादव पुत्र जितेन्द्र सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी पटेल नगर विस्तार, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा विजयसिंह सिसोदिया पुत्र गोपालसिंह, उम्र 20 वर्ष निवासी चन्द्रशेखर आजाद नगर, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा मोहम्मद परवेज खान पुत्र बाबु खान, उम्र 25 वर्ष निवासी लेबर कॉलोनी, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा मनीष राठौर पुत्र दिनेश राठौर, उम्र 24 वर्ष निवासी महावीर नगर, थर्ड टीचर्स कॉलोनी, थाना महावीर नगर, जिला कोटा। कार्रवाई करने वाली टीम रविन्द्र चारण — थानाधिकारी, सुखेर खुमाणसिंह — सहायक उप निरीक्षक रामकुंवार — हेड कांस्टेबल 355 ओमप्रकाश — कांस्टेबल 2049 वीरेंद्रपाल सिंह — कांस्टेबल 3012 राजेन्द्र सिंह — कांस्टेबल 892 सुमेरराम — कांस्टेबल 1456 चेतनदास — कांस्टेबल 330 कानसिंह — चालक कांस्टेबल 1001 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में सरल ब्लड बैंक ने क्रायो प्रेसिपिटेट मशीन लगाई, बदल रही है रक्तदान की कहानी भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह बुधवार को, राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े मुख्य अतिथि, 90 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी उपाधि