24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला विशेष टीम (DST) और थाना हिरणमगरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेब काटकर पैसे चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2.80 लाख रुपये नकद और धारदार ब्लेड बरामद किए गए।उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अपराधी गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस टीम को 26 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि परशुराम चौराहे के पास कुछ संदिग्ध लोग एक टेम्पो में बैठकर किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपीलक्ष्मण पिता देवाजी कालबेलिया (बडला, खेरवाड़ा)राजू पिता शंकर कालबेलिया (जवास, खेरवाड़ा)सीता पत्नी स्व. किशन कालबेलिया (जवास, खेरवाड़ा)गंगा पत्नी बली कालबेलिया (जवास, खेरवाड़ा)मणी पत्नी नाना कालबेलिया (जवास, खेरवाड़ा)बरामदगीलक्ष्मण – 1 लाख रुपये नकद, धारदार ब्लेडराजू – 1 लाख रुपये नकद, धारदार ब्लेडसीता – 30 हजार रुपये नकद, धारदार ब्लेडगंगा – 30 हजार रुपये नकद, धारदार ब्लेडमणी – 20 हजार रुपये नकद, धारदार ब्लेडएक टेम्पो (RJ 27 GE 2005) भी जब्तकैसे करते थे चोरी?गिरोह के सदस्य बस, रेलवे स्टेशन, टेम्पो स्टैंड और मेलों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की जेबों पर ब्लेड से चीरा लगाकर पैसे निकालते थे। चोरी के बाद ये लोग एक सुनसान स्थान पर मिलते और आपस में चोरी की रकम बांटते थे। गिरोह के खिलाफ धारा 112(2) भारतीय दंड संहिता (BNS 2023) के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है और इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्मार्ट विलेज हींता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता दिवस आयोजित सांसद डॉ रावत 28 को करेंगे जनसुनवाई