जयपुर 12 अक्टूबर। नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना कोतवाली और डीएसटी की संयुक्त टीम ने लगभग 55 लाख रुपये की कीमत वाली 274 ग्राम अवैध एमडी ड्रग जब्त करते हुए तीन अंतर-जिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।एसपी कच्छावा ने बताया कि यह कार्रवाई रविवार को नागौर में इंदास रोड़ पर की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परिवहन हेतु प्रयुक्त हो रही एक मारुति स्विफ्ट कार को इंटरसेप्ट किया और उसमें सवार तीन आरोपियों को दस्तयाब किया। जिनके पास भारी मात्रा में ड्रग मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी सुनिल विश्नोई पुत्र भागीरथर राम (28) व मनीराम विश्नोई पुत्र मांगी लाल (30) निवासी भेड़ थाना पांचौड़ी और रामधन विश्नोई पुत्र गोपीराम (53) निवासी अलाय थाना श्रीबालाजी नागौर है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उनके नेटवर्क के संदर्भ में अनुसंधान किया जा रहा है।यह शानदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार जतिन जैन आईपीएस और रामप्रताप विश्नोई आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में संपन्न हुई। टीम का नेतृत्व एसएचओ वेदपाल शिवराण ने किया। इस कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल दिनेश स्वामी का विशेष योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अभिनेत्री स्मिता बंसल ने उदयपुर में ‘बाबूजी जोधपुर स्वीट्स’ शोरूम का उद्घाटन किया विश्व आपदा न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित हुई आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी और मॉक ड्रिल