24 News Update . राजस्थान में वीरों की भूमि शाहपुरा शहर में एक ऐतिहासिक पल जहां “मेरा गांव–मेरी धरोहर” एवं आदर्श गांव क्रांति तीर्थ देवखेड़ा के अंतर्गत अमर शहीद ठाकुर केसरी सिंह बारहठ की स्मृति में शौर्य दिवस के अवसर पर प्रतिभा लोकार्पण समारोह सहित भव्य मेला का आयोजन मंगलवार 23 दिसंबर को किया जाएगा।यह आयोजन प्रातः 11:00 बजे स्थान श्रीकेसरी सिंह बारहट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवखेड़ा (शाहपुरा) में संपन्न होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना, साथ ही ग्राम की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित करना है।इस आयोजन के निवेदक आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी, देवखेड़ाग्राम पंचायत डाबला कचराआयोजन से जुड़े पदाधिकारी—मीना देवी धाकड़ — सरपंचसुखपाल जाट — सचिवबसंत कुमार वैष्णव — अध्यक्षप्रेमराज खारोल — सचिवआयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शौर्य दिवस के इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रख्यात मक्का वैज्ञानिक उदयपुर के डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त अजमेर में वकीलों ने PWD अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा