24 News update खेरवाड़ा, उपखण्ड नयागांव के कनबई स्थित दशा माता मंदिर प्रांगण में महिला मंडल कनबई के तत्वावधान में हरितालिका तीज पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। माया पण्ड्या के नेतृत्व में कनबई की महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत रखा और विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन किया।इस अवसर पर महिलाओं ने मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती, गणपति, नंदी एवं मूषक की पार्थिव प्रतिमाएं बनाईं। इन प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। भगवान शिव की प्रतिमाओं का केवड़े एवं धतूरे के पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान शिव को भांग एवं फलों का नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।कार्यक्रम में उत्तम डी. पण्ड्या ने हरितालिका तीज की कथा का वाचन किया। इसके बाद महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण हुआ।आज सोमवार रात को होगी भजन संध्याहरितालिका तीज के उपलक्ष्य में आज सोमवार की रात्रि में मंदिर प्रांगण में जागरण एवं भजन संध्या ‘एक रात्रि शिव के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में भजन-कीर्तन करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजेश डामोर को सौंपा गांव के मुख्य मुखिया का पद, समाजजनों ने पगड़ी बांधकर प्रदान की जिम्मेदारी, अन्य गांवों के मुखिया एवं पंचों की रही मौजूदगी भाटकी ग्राम पंचायत में किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए शिविर आयोजित