24 News update खेरवाड़ा. ग्राम पोगरा कला में वर्षों से चली आ रही सामाजिक परंपरा के अनुसार मुख्य मुखिया पद की पगड़ी बांधने का दस्तूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में एकत्रित समाजजनों की मौजूदगी में राजेश कुमार डामोर को गांव के मुख्य मुखिया पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजजनों ने पगड़ी बांधकर उन्हें पदवी प्रदान की।कार्यक्रम में आदिवासी समाज सहित विभिन्न समाजों के महिला-पुरुष एवं आसपास के गांवों के मुख्य मुखिया, पंच तथा समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। मोथली, पलसिया, कटेवड़ी, पोगरा खुर्द, बडला, हडात फला, पोगरा कला , हिरात फला, डामोर पाड़ा, रेडफला सहित अन्य गांवों के प्रमुखों एवं पड़ोसी गांव भूवाली के मुखिया ने नवनियुक्त मुख्य मुखिया राजेश कुमार डामोर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने राजेश कुमार डामोर को निष्पक्ष न्याय करने तथा मुख्य मुखिया पद की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी। समाज के प्रमुख लोगों ने विश्वास जताया कि वे गांव की परंपरा, संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।गांव का प्रमुख सामाजिक पदउल्लेखनीय है कि मुख्य मुखिया का पद गांव का सबसे प्रमुख सामाजिक पद माना जाता है। मुख्य मुखिया पंचों एवं मौतबिरों के साथ मिलकर गांव की परंपरा, संस्कृति एवं सामाजिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गांव के सुख-दुख में सहभागी बनने के साथ ही आपसी विवादों एवं सामाजिक मामलों के निर्णय में भी मुख्य मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गांवों के मुखिया एवं समाजजनों ने राजेश कुमार डामोर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजनबियों से सावधान रहने का दिया संदेश, विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हरितालिका तीज पर महिलाओं ने किया शिव-पार्वती का पूजन,पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर रखा व्रत, महाआरती के साथ हुआ प्रसाद वितरण