24 News Update उदयपुर। छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन आज उदयपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी सपत्नीक पूजा में शामिल हुए और देश के विकास व सुख शांति के लिए मंगल कामना की।उदयपुर में रह रहे बिहार के सभी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने 36 घंटे के उपवास को खोला। इस दौरान सभी भगवान भास्कर की पूजा में मंत्रमुग्ध नजर आए। यहां देवाली छोर पर फतहसागर किनारे सांसद डॉ मन्नालाल रावत व उनकी पत्नी डॉ रजनी रावत भी पूजा में शामिल हुई और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। उत्तर भारतीय समाज के अध्यक्ष अजबसिंह यादव व उमा प्रताप सिंह तथा मैथिली समाज के लोगों ने सांसद डॉ रावत, डॉ रजनी रावत व लघु उद्योग भारती के मनोज जोशी का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि छठ पूजा का मंगलवार को आखिरी और चौथा दिन था। इस दिन व्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना करती हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद का दिवाली एवं मासिक स्नेह मिलन सम्पन्न — कविताओं, गीतों और संस्मरणों से सजी यादगार शाम हिरणमगरी थाना पुलिस ने 56 गुमशुदा और चोरी के मोबाइल बरामद कर लौटाए, फोन चुराने वालों पर पुलिस मौन क्यों???