
24 News Update उदयपुर। इंसानियत और सेवा की मिसाल बनते हुए उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन की टीम ने आज फिर एक सराहनीय कार्य करते हुए 3 यूनिट रक्तदान कर तीन अलग-अलग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवक तुरंत सक्रिय हुए और समय पर रक्त उपलब्ध करवाया गया।
आज के इस सेवा कार्य में
मो. जाफ़र (O+),
सैय्यद कादिर (B+),
ऋषिका (O+)
ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। तीनों डोनर्स के इस नेक कदम से तीन परिवारों को राहत और नई उम्मीद मिली।

फ़ाउंडेशन की टीम ने बताया कि यह अभियान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुँचाना उनका उद्देश्य है। संस्था लगातार बीमार और असहाय मरीजों के इलाज में सहयोग, रक्त उपलब्ध करवाने, आर्थिक सहायता देने और शिक्षा के क्षेत्र में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की स्कूल-कॉलेज फीस भरने जैसे कार्य कर रही है।
आज के रक्तदान अभियान को सफल बनाने में नज़मा जी मेवाफ़रोश और मोहम्मद इरशाद का विशेष योगदान रहा। दोनों ने समन्वय, संपर्क और व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके कारण समय पर रक्तदान संभव हो सका।
उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन ने समाज के युवाओं और सक्षम लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर इस सेवा मिशन का हिस्सा बनें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी के लिए पूरी ज़िंदगी बन सकता है।
संदेश: जब समाज साथ खड़ा होता है, तब ज़िंदगियाँ बचती हैं और उम्मीदें मजबूत होती हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.