24 News Update उदयपुर। फतहसागर रिंग रोड पर अब वाहन चालक तेज रफ्तार नहीं भर सकेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फतहसागर रिंग रोड पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी है। यह निर्णय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर नमित मेहता ने की।बैठक में यह गंभीर चिंता सामने आई कि फतहसागर रिंग रोड पर कुछ वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाकर पैदल घूमने वाले नागरिकों, पर्यटकों और सुबह-शाम वॉक करने वालों के लिए खतरा बन रहे हैं। इस पर जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्पीड लिमिट की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।स्पीड लिमिट उल्लंघन पर सख्त कार्रवाईजिला कलक्टर ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि रिंग रोड पर जगह-जगह सूचना पट्ट लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को गति सीमा की स्पष्ट जानकारी रहे। साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।सड़क हादसों में कमी लाने पर जोरबैठक में जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हादसों वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर वहां रोड इंजीनियरिंग सुधार किए जाएं। उन्होंने आई-राइड के माध्यम से दुर्घटना आंकड़ों का नियमित विश्लेषण कर हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए।फतहसागर की पाल बनेगी नो व्हीकल जोन (पायलट प्रोजेक्ट)बैठक में फतहसागर की पाल पर शाम के समय वाहनों की अत्यधिक आवाजाही से लगने वाले जाम और आमजन की परेशानी का मुद्दा भी उठा। इस पर जिला कलक्टर ने वीकेंड पर मोतीमगरी से ओवरफ्लो झरने तक कुछ घंटों के लिए नो व्हीकल जोन घोषित करने के निर्देश दिए। यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की जाएगी।भीतरी शहर की यातायात व्यवस्था पर भी मंथनभीतरी शहर में यातायात दबाव को देखते हुए नो व्हीकल जोन, वन-वे सिस्टम और पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इसके लिए एडीएम सिटी के नेतृत्व में नगर निगम, यूडीए और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति शहर में पार्किंग, वन-वे और पैदल यात्री जोन चिन्हित कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा फतहपुरा चौराहा पर लगे एआई आधारित ट्रैफिक लाइट सिस्टम के फीडबैक की समीक्षा कर पुलिस विभाग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झीलों में पेट्रोल-डीजल चालित नावों को अब नहीं मिलेंगे लाइसेंस, जो चला रहे उनको मिलेंगे नोटिस उमर फ़ारुख़ फ़ाउंडेशन का मानवीय अभियान जारी — 3 यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियों को मिला नया जीवन