24 News Update जयपुर। पुलिस अकादमी, जयपुर में हुई। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और एनएसजी महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन उपस्थित रहे। राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर वैश्विक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए पुलिस बल का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सतत सतर्कता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से राजस्थान पुलिस के जवानों की आतंकवाद निरोधक क्षमताओं और संयुक्त अभियानों में समन्वय मजबूत होगा। एनएसजी महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में एनएसजी द्वारा देशभर में विशेष प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस के लिए एक माह का विशेष प्रशिक्षण जयपुर और जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। एनएसजी के मेजर जनरल संदीप सिंह ने बताया कि यह संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी 2026 तक दो चरणों में आयोजित होगा। जयपुर में मॉक ड्रिल, वीवीआईपी सुरक्षा, बम निरोधक और तकनीकी ड्राइविंग, जबकि जोधपुर में काउंटर टेररिज्म, स्नाइपर और काउंटर ड्रोन प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम के पहले दिन एनएसजी ने आतंकवाद विरोधी अभियानों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसमें बंधक मुक्ति, हेलिकॉप्टर से ऑपरेशन और के-9 डॉग स्क्वॉड का प्रदर्शन शामिल रहा। कार्यक्रम में आनंद कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक महेंद्रगढ़, सतनाली और सिवानी को रेल सौगात, तीन ट्रेनों का ठहराव मंजूर