24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के विधि महाविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 में एलएल.बी. (LL.B.), एलएल.एम. (LL.M.) एवं बी.ए.एलएल.बी. (B.A.LL.B.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह अंतिम तिथि 8 जून 2025 निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर आनंद पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एलएल.एम. और बी.ए.एलएल.बी. पाठ्यक्रमों की 120–120 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, एलएल.बी. पाठ्यक्रम की 300 सीटों हेतु प्रवेश परीक्षा अब परिवर्तित तिथि 23 जून 2025 को संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए “ABC ID” (Academic Bank of Credits पहचान) बनाना अनिवार्य है। साथ ही आरक्षण की सुविधा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। प्रो. पालीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी वर्तमान में स्नातक (UG) अथवा स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं और पात्रता रखते हैं, वे भी इन प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थियों से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अथवा प्रवेश कार्यालय से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमडीएस के दो बच्चों ने रिकॉर्ड समय में पैदल पूरी की मणिमहेश कैलाश यात्रा, बर्फबारी, ग्लेशियर और शून्य से नीचे तापमान को दी मात, 35 किमी ट्रेक दो दिनों में किया तय दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार: अवैध वसूली सिंडिकेट का पर्दाफाश