24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 8622 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक आय अर्जित की है। रेलवे की इस उपलब्धि में यात्री आय से 3727 करोड़ रुपये और माल परिवहन से 3865 करोड़ रुपये का योगदान रहा, जो इसे हाल के वर्षों की सबसे मजबूत वित्तीय उपलब्धियों में शामिल करता है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह आय पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है। यात्री आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत ज्यादा रही। खास बात यह रही कि मार्च महीने में ही 353 करोड़ रुपये की यात्री आय अर्जित की गई, जो किसी एक माह का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

वहीं, माल ढुलाई के क्षेत्र में भी रेलवे ने मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए 7.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3865 करोड़ रुपये की आय हासिल की। इससे स्पष्ट है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री सेवाओं के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी संतुलित प्रदर्शन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार महाप्रबंधक के नेतृत्व में संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार, इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण तथा विद्युतीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी गई। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि रेलवे ने न केवल आय बढ़ाई बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading