जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते पहले जिन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन और रीशेड्यूलिंग की घोषणा की गई थी, वे अब अपने निर्धारित मार्ग और समयानुसार संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित होने के कारण प्रभावित रेल सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं। रीस्टोर की गई रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तन समाप्त 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (21 जुलाई 2026) अब अपने निर्धारित मार्ग और समय पर चलेगी। रेगुलेट रेल सेवाएं सामान्य 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (17 जुलाई 2026) अपने निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार संचालित होगी। 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस (18 जुलाई 2026) भी पूर्व निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार चलेगी। रीशेड्यूलिंग समाप्त 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस (21 जुलाई 2026) अब अपने निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्कॉन रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 51 स्वागत द्वार, 100 से अधिक स्थानों पर आरती, न्यूजीलैंड के पंचरत्न प्रभु के सान्निध्य में झूमे हजारों श्रद्धालु ‘आजादी’ नाटक के मंचन से जीवंत हुआ स्वतंत्रता संग्राम, महाकवि कालिदास को दी श्रद्धांजलि