24 News Update उदयपुर। निम्स यूनिवर्सिटी, जयपुर की ओर से ने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा एलान करते हुए 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की, जो आने वाले वर्षों में सैकड़ों नहीं, हजारों विद्यार्थियों की राह बदल सकती है।शोभागपुरा स्थित हावर्ड जॉन्सन होटल में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में उदयपुर सहित आसपास के जिलों से आए करीब 150 स्कूल निदेशक, प्राचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को क्षेत्रीय शिक्षा संवाद का स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की धुरी बने निम्स यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष नायर ने शिक्षा को केवल डिग्री नहीं, बल्कि संभावनाओं की खोज बताते हुए कहा कि हर छात्र में प्रतिभा है—ज़रूरत है तो सिर्फ़ बराबरी के अवसर और सही मार्गदर्शन की। इसी सोच के तहत विश्वविद्यालय द्वारा 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।नायर ने बताया कि उदयपुर और आसपास के जिलों के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से फरवरी से ‘निम्स यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (NExCT)’ आयोजित किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को 15 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति मेरिट के आधार पर प्रदान की जाएगी—यानि प्रतिभा का आर्थिक सीमाओं से समझौता नहीं।छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थी निम्स यूनिवर्सिटी में उपलब्ध आधुनिक और प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश ले सकेंगे। खास बात यह है कि नए पाठ्यक्रमों में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट सहित वैश्विक कंपनियों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि शिक्षा सीधे रोजगार से जुड़े और डिग्री कागज़ तक सीमित न रहे।कार्यक्रम के दौरान गुरुजनों का सम्मान किया गया और शिक्षा की गुणवत्ता, बदलते पाठ्यक्रम और भविष्य की ज़रूरतों पर गंभीर विमर्श हुआ। मंच से स्पष्ट संकेत मिला कि जब शिक्षक, संस्थान और नीति एक ही दिशा में सोचते हैं—तो शिक्षा सिर्फ़ व्यवस्था नहीं, आंदोलन बन जाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘अमीरों का बजट, आमजन पर बोझ’ माकपा का हमला-कॉरपोरेट चमक के पीछे किसान-युवा-राज्य हाशिये पर ‘बिना विज़न का बजट, बिना ईंधन का डबल इंजन’ कांग्रेस का हमला-मोदी सरकार ने देश और राजस्थान दोनों को निराश किया