24 News Update निंबाहेड़ा/चित्तौड़गढ़ (कविता पारख)। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) राजकुमार चौहान की पत्नी का शव ट्रेन के टॉयलेट में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में महिला की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई गई है। घटना ने न्यायिक व प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी स्तब्ध कर दिया।जानकारी के अनुसार एडीजे राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान (42) 4 मार्च को कांचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस (17606) से यात्रा कर रहे थे। दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था और वे राजस्थान के सोजत स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर निंबाहेड़ा की ओर जा रहे थे।बुधवार सुबह जब ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंची तो एडीजे राजकुमार चौहान अपने कोच से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आईं। पहले तो उन्होंने आसपास के कोच और प्लेटफॉर्म पर तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी।उस समय तक ट्रेन चित्तौड़गढ़ से आगे के लिए रवाना हो चुकी थी। जीआरपी ने महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन के भीतर ही मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने आगे के स्टेशनों को अलर्ट किया।सूचना के आधार पर ट्रेन को पहले मंदसौर और फिर मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर रोककर संबंधित कोच की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उषा चौहान अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। रेलवे पुलिस ने तत्काल उन्हें जावरा के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रतलाम जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी के अनुसार प्रारंभिक मेडिकल जांच में महिला की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होना सामने आया है। आशंका है कि वॉशरूम जाने के दौरान ही उन्हें अचानक अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही एडीजे राजकुमार चौहान और उनके परिजन जावरा पहुंच गए। बाद में परिजन शव को अपने साथ जोधपुर ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फाल्गुन पूर्णिमा पर होली के पावन अवसर पर श्री निमड़िया भैरव देव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं फागोत्सव का आयोजन स्व. ऊंकारलाल जी आंजना की पुण्य स्मृति में ‘जल मंदिर’ का लोकार्पण’ पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने ग्राम नरसाखेड़ी में किया जनोपयोगी वाटर कूलर का शुभारंभ’