— अश्विनी कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, महेश बोयल संयुक्त सचिव और रविकांत सहायक सचिव निर्वाचित उदयपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में कर्मचारियों की नई टीम का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में हुई मतगणना के बाद देर रात परिणाम जारी हुए। इसमें संजय मीणा को अध्यक्ष और मनोज गुप्ता को महासचिव चुना गया। 23 अगस्त को हुए चुनाव में कर्मचारियों ने मतदान के जरिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया था।मुख्य चुनाव अधिकारी गिरीश कुमार भट्ट की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में अश्विनी कुमार उपाध्यक्ष, महेश बोयल संयुक्त सचिव, रविकांत सहायक सचिव, कमलेश सैनी कोषाध्यक्ष और हरेन्द्र सिंह सहायक कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उदयपुर संभाग से सुनील कुमार और श्रवण कुमार निर्विरोधउदयपुर संभाग के चुनाव अधिकारी रविन्द्र अग्रवाल और सुनील जैन ने बताया कि संभाग के लिए सुनील कुमार संयुक्त सचिव और श्रवण कुमार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गए। वहीं ईएसआईसी मॉडल हॉस्पिटल उदयपुर के कार्यकारिणी प्रतिनिधि पद पर विजेंद्र कुमार निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने मुख्य चुनाव अधिकारी गिरीश कुमार भट्ट का माला पहनाकर अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए उनका आभार जताया। पेंशनर्स के काम समयबद्ध कराने पर जोरपेंशनर्स एसोसिएशन राजस्थान के महासचिव गिरीश कुमार भट्ट ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से पेंशनर्स से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनर्स को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। कार्यकारिणी में इन चेहरों को मिली जगहकार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में गोपाल प्रजापति, रामलाल सैनी, सुरेंद्र सूडा, अंकित शर्मा, आशीष शर्मा, विश्राम मीणा, दीपक भालोदिया, कोमल तंवर और नीरा सिरोहीया निर्वाचित हुए। जोधपुर से कोटा तक चुने गए प्रतिनिधिराजस्थान के विभिन्न संभागों और ईएसआईसी संस्थानों में भी प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ। जोधपुर संभाग से भरत कुमार डांगी संयुक्त सचिव और नरेंद्र राठौड़ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। अलवर से रिंकू कुमार मीणा संयुक्त सचिव और मनोज कुमार अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।ईएसआईसी मॉडल हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज से मनमोहन सिंह संयुक्त सचिव और लालाराम कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जयपुर मेडिकल कॉलेज से नरेश मीणा संयुक्त सचिव तथा सुमित शर्मा कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं ईएसआईसी हॉस्पिटल भिवाड़ी से प्रवीण कुमार और कोटा से सुरेश कुमार गुर्जर प्रतिनिधि निर्वाचित किए गए।चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। नई कार्यकारिणी के सामने कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान की जिम्मेदारी होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ की कार्यकारी परिषद का धमाकेदार फैसला — प्रो. सारंगदेवोत के कार्यकाल की सभी नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच, होगी वसूली सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग को फॉलो करने वाला गिरफ्तार, बड़ा सवाल गैंग का सोशल मीडिया पेज कब बंद होगा!!!