दक्षिण भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए माल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, इस माह 3-4 अतिरिक्त रेक लोड करने की योजना उत्तर पश्चिम रेलवे की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के निरंतर प्रयासों से अलवर गुड्स शेड से बाजरा लदान की नई शुरुआत का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया है। इस पहल से रेलवे के माल परिवहन व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे को उल्लेखनीय अतिरिक्त मालभाड़ा राजस्व प्राप्त होगा। इसके तहत एक रैक का लदान पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे रैक में लदान की प्रक्रिया जारी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि अलवर गुड्स शेड से एक रैक तिरुप्पूर , दक्षिण रेलवे के लिए लदान किया गया है इस रैक के 42 वैगनों में 2,578.80 मिलियन टन बाजरे का लदान किश गया है जिससे लगभग 82.79 लाख रुपये का माल भाड़ा राजस्व प्राप्त होगा। इस रेक की परिवहन दूरी 2,562 किलोमीटर है। इसी प्रकार, दूसरा रैक अलवर से क्याटसांद्रा गुड्स टर्मिनल , दक्षिण पश्चिम रेलवे के लिए लोड किया जा रहा है। इससे लगभग 80.46 लाख रुपये का माल भाड़ा राजस्व प्राप्त होगा। इसकी परिवहन दूरी 2,323 किलोमीटर है। आगे भी माल परिवहन की व्यापक संभावनाएंउत्तर पश्चिम रेलव द्वारा इस माल यातायात को और बढ़ावा देने के लिए दक्षिण भारत के विभिन्न गंतव्यों जैसे तिरुप्पुर एवं क्याटसांद्रा सहित अन्य स्थानों के लिए लगभग 10 से 12 अतिरिक्त रैक लदान की योजना बनाई गई है। इनमें से 3 से 4 अतिरिक्त रैक का लदान इसी माह किए जाने की संभावना है। अलवर गुड्स शेड से नए माल यातायात की शुरुआत उत्तर पश्चिम रेलवे के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।माल परिवहन को प्रोत्साहित करने, नए ग्राहकों को रेलवे से जोड़ने तथा गैर-पारंपरिक माल यातायात के नए अवसर विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। इससे न केवल रेलवे के माल भाड़ा राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापारियों को भी अपने उत्पादों के परिवहन के लिए रेल सुविधा का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़क पर पटाखों के अवैध बाजार पर निगम का शिकंजा, 52 बॉक्स जब्त, दीपावली तक चलेगा अभियान, टेंट लगाकर पटाखे और मिठाई बेचने वालों पर होगी कार्रवाई उत्तर पश्चिम रेलवे ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सालभर के समारोह का किया समापन