उदयपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर द्वारा चौधरी हॉस्पिटल में “रक्तदान अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। शिविर में 128 रक्त सहयोगियों ने पंजीयन कर सहभागिता निभाई, जिनमें से 101 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया।

              प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है और इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर चौधरी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. बी.आर. चौधरी, डायरेक्टर डॉ. कल्पेश चौधरी, डॉ. स्निग्धा सिंह तथा हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. चिराग चौबीसा का ओपरना पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सभी अतिथियों ने नेकी ग्रुप के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

शिविर की विशेष आकर्षण रहा पाईन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का प्रेरक योगदान। विद्यार्थियों ने रक्तदाताओं को उदयपुर शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने चित्रों एवं कहानियों के माध्यम से “रक्त की एक बूंद का महत्व” विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता का संचार हुआ। बच्चों ने स्वच्छता और रक्तदान के महत्व को जोड़ते हुए उदयपुर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने का संकल्प भी दोहराया।

नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर द्वारा पाइन वर्ल्ड स्कूल की टीम को उनके प्रेरणादायक सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी रक्तदाताओं को उपारण पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading