पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कर उन्हें याद किया। 24 News Update उदयपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री “भारत रत्न”, लोकतंत्र के प्रहरी आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि आज सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया एवं गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी, आधुनिक भारत के शिल्पकार और देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले राष्ट्रनिर्माता नेहरू जी भारतवर्ष के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। आईआईटी से लेकर एम्स तक, लोकतंत्र से लेकर वैज्ञानिक सोच तक, उनकी दूरदृष्टि आज भी भारत का मार्गदर्शन कर रही है। नेहरू जी की सकारात्मक सोच के कारण ही देश में भाखड़ा नांगल, नागार्जुन सागर, हीराकुंड बांध जैसी परियोजनाएं शुरू हुई जिससे देश की लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी देने का कार्य किया गया। नेहरू जी ने आज़ाद भारत को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम उठाये। उनकी योजनाएं एवं विचारधारा आज भी हमारे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। देश की स्वतंत्रता व नव भारत के निर्माण में नेहरू जी के अतुलनीय योगदान का सम्पूर्ण राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, नवल सिंह चुंडावत, डॉ महेश त्रिपाठी, भगवान लाल अहीर, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस सचिव भानु गुर्जर, दिनेश औदिच्य, रतन लाल पूर्बिया, टीटू सुथार, भूपेंद्र अहीर, लक्ष्मी लाल सोनी, शिक्षक नेता लालू राम भजात, सन्नू खान, सलीम खान, भगवान लाल प्रजापत सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद लालू राम भजात ने दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानसून से पहले तैयारियां तेज़: डेंजर पॉइंट्स पर लगेंगे बेरिकेड और सूचना पट्ट, कंट्रोल रूम होंगे सशक्त रिश्वत से फिर रंगे पुलिस के हाथ, अबकी बार प्रतापनगर थाने का एएसआई राजेश मीणा मात्र 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया रंगे हाथ