24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर में गुरुवार को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई तथा नगर के आसपुर मार्ग स्थित मसानिया तालाब के सामने ईदगाह मैदान में सामूहिक ईद की नमाज अदा की गई। नमाज में तकरीर हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रहीम कादरी ने पेश की। सामूहिक ईद की नमाज जुम्मा मस्जिद के इमाम मौलाना सलमान खान ने अदा कराई और खुतबा सुनाकर देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गईं। अकसा मस्जिद के इमाम मौलाना रियाज शेख ने दुआओं से नवाजा तथा सभी उलमाओं एवं सुन्नी समाज सागवाड़ा ने मुबारकबाद पेश कर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मौलाना सलमान ने सभी सर्व समाज और देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। आपस में एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हों, इससे भाईचारा बढ़ेगा। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें और अपने आसपास जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखें। भूखे को भोजन कराएं तथा जरूरतमंदों की अधिक से अधिक सहायता करें, यही बात इस्लाम सिखाता है। इस अवसर पर भारी संख्या में पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस उपअधीक्षक रूपसिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में मसानिया तालाब चौक, इन्द्रा कॉलोनी, पोल का कोठा, मोचीवाड़ा, माण्डवी चौक एवं बस स्टैंड चौराहा सहित नगर में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे और शांतिपूर्वक त्योहार मनाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीषण गर्मी से आमजन व यात्रियों को राहत देने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत प्याऊ प्रारंभ